आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 09 जून 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपको काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुहरू रूप से लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान दें। धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है । मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।‌ मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। राजनीति में किस्मत चमक सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक है। कामकाज ज्यादा रहेगा। आज मेहनत भी ज्यादा हो सकती है. इससे आपको बड़ा फायदा होगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन खर्च बढ़ेगा। धैर्य रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। रूके काम बनेंगे। नयी योजनाएं सफल होंगी। सफलता के अवसर बढ़ेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धैर्य रखें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो वकील हैं, आज उन्हें किसी महत्वपूर्ण केस में सफलता मिलेगी। जमीन के किसी पुराने लेन-देन से आज आपको फायदा मिल सकता है परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी।‌ खुशखबरी मिलेगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। लंबे समय से लंबित पड़ा काम पूरा होगा। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो आप अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विदेशी यात्रा के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।‌ सेहत का ध्यान रखना होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार और ऑफिस में आपको फायदा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। नया पद‌ मिल सकता है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार से सुखद समाचार मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।