उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बढ़ेगा उमस भरी गर्मी का टॉर्चर, इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी जिलों तक चटक धूप निकलने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और पारा भी चढ़ने लगा है। आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 11 जून से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश भर में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और चटख धूप खिलने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आगामी 11 जून को प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।