आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 20 जून 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आमदनी के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, विशेषकर वे लोग जो डिजिटल या टेक्नॉलजी के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्हें कोई बड़ा प्रॉजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए उच्चाधिकारियों से चर्चा सकारात्मक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं। कोई पुराना निवेश लाभ देगा। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। ऑफिस में आपके सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको विशेष जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वरोजगार या नया बिजनस शुरू करने का विचार करने वालों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। प्रमोशन या विभागीय परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया और एजुकेशन से जुड़े जातकों को विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। फ्रीलांसर और कंसल्टेंट्स को पुराने क्लाइंट्स से दोबारा अवसर मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में सकारात्मक लाभ होगा। इससे कोई पुराना अटका कार्य गति पकड़ेगा। व्यापार में किसी पुराने मित्र के सहयोग से नई साझेदारी या निवेश का प्रस्ताव आएगा। कानूनी मामले में लाभ के संकेत हैं। संतान की ओर से करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशल यात्रा का अवसर मिलेगा जो लाभदायक रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ दिन रहेगा। नई नौकरी के लिए आवेदन कर रहे लोगों को इंटरव्यू कॉल मिलने की संभावना है। आय के स्रोतों में विविधता आएगी। जो लोग शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े हैं उन्हें थोड़ा जोखिम लेने पर लाभ हो सकता है। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक यात्राओं से लाभ होगा। व्यापार में कोई पुराना अटका भुगतान मिल सकता है। आप शिक्षा या परामर्श क्षेत्र में हैं तो कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये परिवर्तन सकारात्मक साबित होंगे। नए प्रॉजेक्ट्स में आपका चयन हो सकता है जिससे आपकी प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा या ऑनलाइन जॉब्स के लिए प्रयास करें, अच्छा परिणाम मिलेगा। छोटे व्यवसायियों को सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन उम्‍मीदों से भरा होगा और धन सम्‍मान में लाभ होने के योग हैं। पुराने क्लाइंट्स से दोबारा डील मिल सकती है या नया एग्रीमेंट साइन हो सकता है। जो लोग मेडिकल, लॉ या टेक्निकल फील्ड में हैं, उनके लिए सफलता के विशेष योग हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, विशेषकर विदेशी ग्राहकों से जुड़ा मामला। नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। बिजनस में कोई पुराना पार्टनर फिर से संपर्क कर सकता है जो किसी फायदेमंद योजना का हिस्सा हो सकता है। धन लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सरकारी विभाग से कोई लाभ या अनुमति प्राप्त हो सकती है। बैंकों या वित्तीय संस्थाओं से संबंधित लोगों को बोनस या प्रोत्साहन मिल सकता है। कर्ज या उधार देने में सतर्क रहें। दिन समाप्त होते-होते कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। भाग्‍य साथ दे रहा है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को पहचान और पैसा दोनों मिलेंगे। मीडिया, थिएटर, फैशन, डिजाइन आदि से जुड़े लोगों के लिए दिन भाग्यशाली है। नौकरी में बदलाव के लिए समय उपयुक्त है। धन प्राप्ति का योग प्रबल रहेगा। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर किसी नए सहयोगी से जुड़ाव लाभकारी रहेगा। विदेशी कंपनियों से जॉब ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में किस्मत चमक सकती है। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।