आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 08 जुलाई 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, लाभ होगा। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहेगा लेकिन धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी दोस्त की मदद से दूर होती दिख रही है। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी।‌ परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन काफी भाग्‍यशाली है। बौद्धिक कार्यों, आईटी, मीडिया और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। नई योजनाओं को लागू करने के लिए यह उत्तम समय है। यदि आप व्यवसायी हैं तो नए कॉन्ट्रैक्ट्स या विदेशी संपर्क से धन लाभ हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, और कोई साइड इनकम या फ्रीलांसिंग का प्रस्ताव भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन तरक्‍की और सफलता से भरा होगा। आप साहसिक निर्णय लेने में सफल रहेंगे। उच्च पद की ओर बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। विशेषकर जो लोग प्रशासनिक, कंस्ट्रक्शन, या गवर्नमेंट सेक्टर में हैं। व्यापारी वर्ग को किसी नए ग्राहक से बड़ी डील मिलने की संभावना है। आज आप बैंक या वित्तीय संस्थान से जुड़े किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। 

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। करियर में कोई बड़ा बदलाव या नई शुरुआत हो सकती है। नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़े हुए रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आप सरकारी सेवा, शिक्षा या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं, तो सम्मान और उत्तरदायित्व बढ़ सकता है। व्यवसाय में थोड़ी धीमी प्रगति रहेगी लेकिन कोई पुराना ग्राहक लाभ दे सकता है। आर्थिक पक्ष में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन गृहस्थ खर्च बढ़ सकते हैं। निवेश के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल नहीं है। आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। जो लोग कॉन्ट्रैक्ट या टारगेट आधारित काम में हैं उन्हें धैर्य रखना होगा। अत्यधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित आय नहीं होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। विशेषकर वाहन, घर या रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर। किसी को उधार न दें। शेयर, क्रिप्टो या रिस्की फंड्स से दूर रहें। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन शुभ फलदायी होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निवेश या बीमा से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। व्यवसाय में आज पूंजी लगाने से लाभ की स्थिति बनेगी। शेयर बाजार में चतुराई से निवेश करें। कोई पुराना कर्ज चुकाने का या ऋण पुनर्गठन का अवसर मिलेगा। पैसों की आवक बेहतर बनी रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता आएगी। करियर से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। जो लोग शिक्षा, बैंकिंग, मैनेजमेंट या लीगल प्रोफेशन में हैं उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों या जीवनसाथी की मदद से कोई लाभकारी आर्थिक योजना बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। जो लोग निर्माण, मशीनरी या अकाउंटिंग क्षेत्र में हैं उन्हें विशेष लाभ होगा। पुराने क्लाइंट्स से रिलेशन फिर से मजबूत हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साझेदारी में किया गया व्यापार फायदेमंद रहेगा। निवेश के लिए शुभ दिन है, विशेषकर कृषि भूमि या रिटायरमेंट फंड से जुड़ी योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। परिजनों से पैसों को लेकर स्पष्ट संवाद रखें। आपको किसी भी नए काम में निवेश करने से बचने की सलाह है। विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन या ट्रांसफर की सूचना आ सकती है। व्यवसाय में धन लगाने से फायदा होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। विशेष रूप से म्यूचुअल फंड या एसआईपी स्कीम्स में। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है। मानसिक प्रसन्नता और आर्थिक संतुलन बना रहेगा। धन लाभ होगा।