आज 30 जुलाई 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आपको नए तरीके से काम की शुरुआत करनी पड़ सकती है। कुछ ऐसी स्थिति स्थिति भी बन सकती है जो बाकी लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकती है। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो अब उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है और स्थान परिवर्तन की योजना में भी सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कामकाज सही चलेगा और लाभ कमाने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा। हो सकता है कि दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिले, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ भी आप सुखद समय बिताएंगे।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार और नौकरी के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और बनाई गई योजनाओं का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। साथ ही, लाभ कमाने के अवसर भी मिलेंगे। अगर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, तो अब उससे भी छुटकारा मिल सकती है। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। सुबह के समय कार्यक्षेत्र में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में कोई भी फैसला आपके लिए सोच-समझकर लेना बेहतर होगा और जल्दबाजी में भी निर्णय लेने से बचें। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहेगा। दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। कारोबार में कामकाज की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आता जाएगा। नौकरी करने वालों को किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने से कार्यस्थल में आपकी स्थिति और ज्यादा मजबूत होती जाएगी। लेकिन आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास सही और गलत लोगों के बीच पहचान करनी होगी। अन्यथा कुछ लोग आपकी बातों का लाभ उठा सकते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराई भी कर सकते हैं। ऐसे में सही लोगों के साथ रहना जरूरी होगा। व्यापार के सिलसिले में आप मित्रों के साथ भी बातचीत कर सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा ।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप व्यवसाय या कारोबार से जुड़ा कोई प्रस्ताव, योजना या कागजी काम करने वाले हैं, तो उसे दिन के समय पूरा कर लेना बेहतर होगा। जरूरी फैसले लेने के लिए आप दिन के तीसरे पहर का समय उत्तम रहने वाला है। इससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। आपको किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए भी तैयार रहना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। व्यापार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलने की भी संभावना है, जिससे तनाव थोड़ा कम होगा। साथ ही, कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है जिससे उदासी दूर होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपके कार्यों में अब धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। लेकिन किसी अनावश्यक चीज को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर के समय कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार के मामले में आपको कुछ नई जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं, जिससे बौद्धिक क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। कामकाज के सिलसिले में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत या मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। नौकरी करने वालों का दिन भी व्यस्त रहने वाला है। आज के दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन सावधानी से आगे बढ़ना होगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि आपका खर्च बढ़ेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।