आज 23 जुलाई 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सोच-समझकर फैसले लेने वाला होगा। अगर आप व्यापार के मामले में कोई निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह हर पक्ष को जरूर देख लें। साथ ही, भविष्य के लाभ के बारे में भी एक बार जरूर सोचें तभी जाकर आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में आपके दूर तक सोचने वाला व्यवहार कामकाज पर में भी नजर आएगा। इसी के चलते आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके अनुभव की दूसरे लोग भी सराहना करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी प्रतियोगिता में भी शामिल हो सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वातावरण सुधरता नजर आ सकता है। जिससे आपका तनाव कम होगा और इसी के चलते स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। व्यापार के मामले में अगर आप अपना धन किसी सही योजना या निवेश में लगाते हैं, तो इससे लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार के मामले में आपके लिए परिस्थितियां बदल सकती हैं। अगर आपके कुछ जरूरी कार्य या लाभ कहीं बीच में अटके हुए थे तो अब सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आपको कड़ी मेहनत का फल अब प्राप्त होने लगेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आपके जरूरी कार्यों में देरी हो रही है, तो इसका तनाव न लें। ये परेशानियां एक दो दिन के भीतर दूर हो जाएंगी और आपके काम पूरे होने लगेंगे। इससे आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करना होगा तभी सफलता प्राप्त होगी। जीवन में कुछ बदलाव के लिए आप कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। इससे आपको थोड़ा बेहतर महसूस होगा। व्यापार से जुड़े किसी भी मीटिंग या कार्यक्रम में परिवर्तन करने से बचना होगा। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार के मामले में आपके लिए धन निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। इससे कुछ मुश्किल परिस्थितियां संभाली जा सकती हैं और बेहतर लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है। वहीं, घर-परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपने जो पहले निर्णय लिए थे वे अब लाभदायक साबित हो सकते हैं। धन लाभ के भी अच्छे योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी व्यक्ति के द्वारा किया गया परोपकार आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल है। वहीं, घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है और विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात भी हो सकती है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नए संपर्क बनाने से आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। इसके अलावा, अगर किसी मित्र के साथ अनबन चल रही थी तो वह भी अब दूर हो सकती है, जिससे आपको राहत महसूस होगी। नौकरी करने वालो को लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। अगर पिता से जुड़ी किसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो वह अब सुलझ सकता है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं को दोबारा शुरू कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी होगी। परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है या स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के चलते आपकी मान-प्रतिष्ठा कम हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।