आज 20 अप्रैल 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति गंभीर रहना होगा क्योंकि किसी वजह से अटकने की आशंका है। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। बिजनस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। कारोबार में नए मौके मिलेंगे। साहसिक फैसले आपको अच्छा धन लाभ दिलाएंगे। तांबे, खनिज, सीमेंट आदि से जुड़ा काम करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा होने से मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कम मेहनत में ज्यादा लाभ कमाने के आसार हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन की मदद से आपको लाभ होगा। पुराना उधार वापस मिल सकता है। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन सुख-शांति भरा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आप लाभ कमाने में कामयाब होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में फायदा होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को कल प्राइवेट सेक्टर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है। कल रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। भोग-विलास और सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए मनचाहा परिणाम दिलाने वाली होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। कुल मिलाकर भाग्य का साथ मिलने वाला है।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य साथ देगा। आपकी आय में इजाफा होगा। किसी पुराने क्लाइंट का भरोसा आप पर फिर बन सकता है और आपको अच्छा सौदा हासिल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय जरूर होंगे, लेकिन आप अपनी विवेकशीलता के दम पर उन्हें पराजित करने में सफल होंगे। नौकरी आदि की तलाश कर रहे लोगों को नया काम मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिए शुभ है। सोना, अगरबत्ती, इत्र, पान आदि का काम करने वालों को अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। नौकरी में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। भाइयों में प्रेम बना रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो संपत्ति आदि में धन लगाना फायदेमंद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आय के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। तकनीक, आयात-निर्यात, इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वालों को कल विशेष रूप से लाभ हो सकता है। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए दिन खास तौर पर अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के आसार हैं। किसी पुराने विवाद में आपके पक्ष में फैसला हो सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीकठाक रहने वाला है। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कारोबार में खुशखबरी मिल सकती है। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में मस्ती भरा माहौल रहेगा। परिवार से दूर रह रहे सदस्य का घर पर आगमन हो सकता है। इससे आपकी खुशियों में और इजाफा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन खुश रहेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या रही थी तो वह भी पूरा हो सकता है। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।