उत्तराखंड: UKPSC: प्रवक्ता (वाणिज्य व भूगोल) मुख्य परीक्षा की तिथियां व एडमिट कार्ड शेड्यूल जारी, यहां देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत वाणिज्य (Commerce) और भूगोल (Geography) विषयों की मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

देखें वेबसाइट

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन दोनों विषयों की परीक्षाएं दो सत्रों (सुबह 09:00 से 12:00 बजे और दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे) में आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल

•  ​वाणिज्य: परीक्षा 20 सितंबर 2026 (रविवार) को होगी। इसके प्रवेश पत्र 03 सितंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
•  ​भूगोल: परीक्षा 27 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इसके प्रवेश पत्र 11 सितंबर 2026 से उपलब्ध होंगे।