आज 17 जनवरी 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा रहेगा। लगातार आय में इजाफा देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। नौकरी में दिन अच्छा और अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद और सुख की प्राप्ति होगी। आपको मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। सेहत के मामले में आपके लिए सतर्क रहना होगा। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य आज के दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी और व्यापार में आपको कुछ नई दिशा मिल सकती है। जो लोग किसी तरह की योजना पर काम करना चाह रहे हैं उनको उम्मीद से बढ़कर फायदा मिलेगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जो लोग किसी तरह के सरकारी कामों में लगे हुए हैं उनको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपके प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। आज के दिन धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन आपको अपने खानपान ज्यादा ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन खर्च बढ़ सकते हैं। अगर कोई कानूनी मामला लंबित तो उसमें आपकी जीत हो सकती है। नौकरी करने वालों को आज कुछ नया हासिल करने का अवसर मिल सकता है। दोस्त की मदद से आपको आपको नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकता है। लेकिन जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में उनको आज अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी संग प्रेम और बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। आपको आज के दिन संयम और धैर्य के साथ काम लेना होगा। धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। दिन शुभ और सुखद रहेगा। आज के दिन आप अपने बेहतर प्रबंधन के चलते लगभग सभी कामों में सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। प्रेम संबंधों में उनको साथी की तरफ अच्छा सहयोग मिलेगा। जो लोगो किसी तरह के काम धंधे से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा सहयोग मिल सकता है। आय में लगातार बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा। आज कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी भी तरह के जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा। आज निवेश संबंधी योजनाओं से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आज मिल सकता है। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने साहस और आत्मविश्वास के बल पर कोई मुश्किल काम को बहुत ही आसानी के साथ पूरा करने का अवसर मिल सकता है। आपको अपने निर्णय का लाभ आगे चलकर मिलेगा। जो लोग जमीन या मकान आदि की खरीदने की इच्छा रखते हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज उनके प्रभावों में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग वाहन आदि की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनकी यह अच्छा आज के दिन पूरी हो सकती है। संतान पक्ष के लिए दिन अच्छा रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आपको आज तकनीकी ज्ञान का प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। बेहतर प्रबंधन के चलते आपको कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी लंबी अवधि में किसी योजना में आप धन लगाने में आपको कामयाबी मिलेगी। समाज में आपकी छवि आज काफी बेहतर रहेगी। मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। दिन से दूसरे हिस्से में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। योजनाएं आज के दिन सफल होंगी। दिन आपके लिए जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको कार्ययोजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज के दिन आपको अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपकी स्थितियं बहुत ही अनुकूल रहेंगी। कानूनी मामलों में आपको बहुत अधिक सतर्कता बरतनी होगी। नौकरीपेशा लोगों का आज के दिन बेहतर अवसर मिलेंगे। अचानक से आपकी आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में आपको बेहतर लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। आज के दिन आपका कहीं फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपको सरकारी योजनाओं क भरपूर लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।