आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 15 दिसंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सफलता से भरा होगा। ऑफिस में आपके प्रदर्शन को देखकर सहयोगी प्रसन्न रहेंगे। दिन परोपकार में व्यतीत होगा और आपको दूसरों की मदद करने से खुशी होगी। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को काफी खुशनुमा बना देंगे। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें। आर्थिक मामलो में लाभ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से भी प्रसन्नता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। दिन शुभ है और आपको पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपकी काफी व्‍यस्‍तता बनी रहेगी और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। लाभ होगा और आपको अचानक से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से खुशी का अनुभव होगा। आपके कोष में वृद्धि होगी और कारोबार में योजनाएं सफल होंगी। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में आपका मन लगेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आपको हर कार्य में आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। संतान के प्रति आपके दायित्व की पूर्ति होगी और आप काफी तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। लोगों का दिन सफलता से भरा रहेगा और आपका भाग्‍य साथ दे रहा है। आपको वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर धन व्यय करने से खुशी होगी। आपके सभी जरूरी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आपको परिवार के लोगों के साथ कहीं शुभ अवसर पर जाने का मौका मिल सकता है। आपकी तरक्‍की के योग हैं। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं और आपके लिए आय के नए स्रोत बन रहे हैं और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, ध्यान रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। करियर के मामले में लाभ होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने से आपकी तरक्‍की होगी। आपके धन सम्मान और यश कीर्ति में वृद्धि होगी। आपका रुका कार्य पूर्ण होगा और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर के मामले में लाभ होगा और गृहोपयोगी वस्तुओं पर आपका धन काफी खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपकी तरक्‍की होगी। आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर के मामले में दिन शुभ है। आपके मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। आपके व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको आज शिक्षा पर फोकस करने की जरूरत है। धन लाभ होगा। भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। आज आप अपने साहस और आत्मविश्वास से लाभ पा सकेंगे। आज आपकी साख सामाजिक क्षेत्र में बनेगी और मान सम्मान बढ़ेगा। नये सदस्य का आगमन होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आपको किसी मामले में पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।