आज 20 जनवरी 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अनुकूल रहेगा। दिन सुख-सुविधाओं से भरा हुआ होगा। करियर-कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जो लोग किसी तरह का बिजनेस में हैं उनको आज अच्छा अच्छा मुनाफा अर्जित होगा। जिससे लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद पल मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन कई तरह के सुखद संकेत दे रहा है। आय में लगातार इजाफा होगा। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जो लोग किसी तरह के प्रॉपर्टी में निवेश करने के इच्छुक हैं आज उनको मौका मिल सकता है। कुछ नए तरह के संपर्क स्थापित हो सकते हैं जिससे आपके काम का दायरा बढ़ सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर आपको मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखते हुए ही किसी काम को करना बेहतर रहेगा। काम में व्यस्तता के चलते आपको मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। जो लोग किसी तरह के सरकारी कामों में लगे हुए उनको आज अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन आज के दिन आपके खर्चों में वृद्दि भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। निवेश के मामले में आपको बजकर रहना होगा। सामाजिक कार्यो में आपकी रुचि बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। आपको आज के दिन अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। खानपान पर नियंत्रण से ही सेहत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा और साथी संग कहीं बाहर घूमने आदि जा सकते हैं। नये सदस्य का आगमन होगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। आज के दिन आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपको हर एक काम में अच्छी सफलता मिलेगी। आप किसी भी मामले में अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के दम पर अच्छा लाभ मिलेगा। जो छात्र किसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा देंगे आज उनको उसमें आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग किसी तरह के बिजनेस में हैं उनको आज अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। वाहन आदि चलाने में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में आपके लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। जो लोग नए तरह का काम या कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं उनको आज उसमें सफलता मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसमें आपको बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। सरकारी क्षेत्र में आपको भागदौड़ बनी रहेगी। इसके अलावा आर्थिक लेन-देन में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। निवेश संबंधी मामलों में आपको धन के मामलें में सोच-समझकर फैसला लेना होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन उत्साह से भरा और सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवों का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। लेन-देन के मामले में आपको सतर्कता बरतनी होगी। जो लोग नौकरी में हैं उनको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना काम पूरा होने आपको खुशी मिलेगी। आपको वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग बेहतर तामलेमल बनाकर रखना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। घर-परिवार और बाहर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आज का दिन भाग्य आपके पक्ष में रहेगा जिससे स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कुछ नई तरह की जिम्मेदारी मिलने से आपका मनोबल बढ़ सकता है। आपको अपने अनुभवों का फायदा मिलेगा। आज के दिन आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। दिन आपके लिए जोश और उत्साह से भरा हुआ होगा। आपको अपनी वाणी, बुद्धि और कार्यकुलता के करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लाभ के अच्छे और शानदार अवसर आपको मिलेंगे। आपको एक साथ अपनी आय को बढ़ाने के लिए कई मौके मिलेंगे, जिसमें आप उसमें कामयाब भी होंगे। करियर-कारोबार में आपको कुछ नया करने का अवसर भी मिलेगा। संतान की तरफ से आपको खुशी भी मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन काफी व्यस्तता से भरा हुआ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलने के योग हैं जिससे आपका पक्ष मजबूत होगा। दिन खर्चों से भरा हुआ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमाई में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविआओं की प्राप्ति का दिन होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज नौकरी में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। अपने दोस्तों और सगे संबंधियों का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग किसी तरह का कारोबार आदि करते हैं उनको आज अच्छा मुनाफा हासिल होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।