20 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति दिवस आज, विकलांगता के प्रति समाज में स्वीकृति, समर्थन और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना खास उद्देश्य

आज 20 जनवरी 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 20 जनवरी को मनाया जाता है।

जानें इसका महत्व

यह विशेष दिन विकलांग लोगों की सामाजिक स्वीकृति को बढ़ावा देने और एनी हॉपकिंस द्वारा निर्मित ‘3E Love’ के प्रतीक का सम्मान करने के लिए समर्पित है, जो विकलांगता के साथ आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने का आह्वान करता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विकलांगता के प्रति समाज में स्वीकृति, समर्थन और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। यह 3E Love (Embrace, Empower, Educate) की संस्थापक एनी हॉपकिंस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। ‘3E Love’ विकलांगता के साथ जीने के संघर्ष और गौरव का प्रतीक है। इसका प्रतीक एक ह्वीलचेयर और एक दिल (Heart) का संयोजन है, जो यह संदेश देता है कि विकलांगता के साथ भी जीवन को पूरी तरह स्वीकार किया जाए। यह दुनिया भर के लोगों को विकलांग व्यक्तियों को शामिल करने, उनकी विशिष्टताओं को स्वीकार करने और समाज में समानता के साथ रहने का अवसर प्रदान करता है।