आज 06 अक्टूबर 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखने वाला है। एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं, लेकिन हर जिम्मेदारी अपने सिर लेने के बजाय यह तय करें कि पहले क्या करना जरूरी है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न कर सकती है। लंबे समय से मन में बसी कोई इच्छा पूरी होने से भीतर से संतोष महसूस होगा। पुराने अधूरे कामों को निपटाने का उत्साह रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कोई नई जिम्मेदारी शुरुआत में थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग सकती है, लेकिन सहयोगियों का साथ आपको संभाल लेगा। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी बात भी अनावश्यक बहस का रूप ले सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें धैर्य से आसानी से संभाला जा सकेगा। घर में कुछ बदलाव या सजावट का विचार मन में आ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज नई शुरुआत के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला है। यदि किसी नए काम या योजना को लेकर काफी समय से सोच रहे हैं, तो अब उस दिशा में कदम बढ़ाना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही कोई गलतफहमी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है और रिश्ते में फिर से गर्माहट महसूस होगी। दूर रहने वाले किसी खास व्यक्ति की याद मन को थोड़ा भावुक कर सकती है। वाहन से जुड़ा छोटा-मोटा खर्च अचानक सामने आ सकता है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन दूसरों के लिए कुछ करने और जरूरतमंदों की सहायता करने में लगेगा। किसी की मदद करके जो संतोष मिलेगा, वह दिन को खास बना सकता है। संतान के साथ समय बिताने या कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। पुराने लेन-देन का कोई उलझा हुआ मामला सुलझने से राहत मिलेगी। काम के दौरान जल्दबाजी से बचें और संतुलन बनाए रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी के साथ थोड़ी नोकझोंक होने की संभावना है। ऐसे समय में आपका शांत रहना ही सबसे बड़ी समझदारी होगी। संतान से किया हुआ कोई वादा पूरा करना पड़ सकता है। पिता की ओर से कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन होने से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। व्यवसाय में किए गए बदलाव अब अपना असर दिखाने लगेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी के साथ जो दूरी महसूस हो रही थी, वह कम हो सकती है। घर को सजाने-संवारने या कोई नई वस्तु खरीदने का मन बनेगा। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज जल्दबाजी के बजाय सोच-विचार करके कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा। अतीत की किसी गलती से मिली सीख इस समय आपके बहुत काम आ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें और अपने आसपास के लोगों की बातों तथा व्यवहार को ध्यान से समझें। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने जरूरी और कीमती सामान की अच्छी तरह देखभाल करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज मेहनत का परिणाम मिलने से मन में संतोष रहेगा। आज आपको आगे बढ़ने और अपनी स्थिति मजबूत करने के कई अवसर मिल सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करेंगे तो रिश्तों में अपनापन और बढ़ेगा। घर में संपत्ति या बंटवारे से जुड़ी कोई चर्चा सामने आ सकती है, इसलिए भावनाओं के बजाय समझदारी से बात रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में समझदारी दिखाने का दिन है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। काम को लेकर जो चिंता कुछ समय से परेशान कर रही थी, उसमें अब धीरे-धीरे कमी आती दिखाई देगी। घर में मेहमानों का आना-जाना रौनक बढ़ा सकता है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य या मेहमान के आने से घर का माहौल खुशियों से भर सकता है। निवेश या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन केवल दूसरों की सलाह पर भरोसा करके पैसा लगाने से बचें। आपके काम की प्रशंसा आपको नई पहचान दिला सकती है। साझेदारी में किए गए काम उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहां आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। माताजी से किया हुआ कोई वादा पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान अपने करियर या नौकरी से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी सलाह लेना चाहेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन मन को सुकून देने वाला रहेगा। परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेदों को खत्म करने और रिश्तों में फिर से मिठास लाने का मौका मिलेगा। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या या नकारात्मक भावना रखने के बजाय अपनी ऊर्जा को आगे बढ़ने में लगाएं। घूमने-फिरने, मनोरंजन या अपने किसी पसंदीदा शौक के लिए समय मिल सकता है। सरकारी योजना से लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आ सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।