उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 9 अक्टूबर तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के 8 पर्वतीय जिलों अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और यूएस नगर जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम खराब रहने के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।