आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 03 अक्टूबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के आपको अवसर मिलेंगे। आज के दिन अपने प्रयास जारी रखें। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक संकटों से मुक्ति पाएंगे। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। किसी दूर की यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहने वाला है। दिन पारिवारिक दृष्टि से खास रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। शाम के समय घर पर कोई खास मेहमान आ सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तिगत जीवन में सुखद खुशखबरी मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। आज प्रगति करने का दिन है। आज के दिन आपको अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हो सकती है, जिसे मन प्रसन्न रहेगा। आपको खुद भी अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। ऐसे में अपनी प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको मेहनत और लगन के कार्य करना होगा।। व्यापार में तरक्की मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज पारिवारिक कार्यों में बीत सकता है। स्थान परिवर्तन के भी आसार बनते हुए नजर आ रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। धैर्य रखें। व्यवसाय में चल रही अस्थिरता ठीक होगी। नौकरी या व्यापार में सुधार के अवसर भी मिलेंगे। आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने का है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन विशेष भागदौड़ भरा रहने वाला है।  व्यापार के परिणाम आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। अपने कार्यों को उत्साह और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़ी परेशानियों से आपका आमना-सामना हो सकता है। सामाजिक लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी नई योजनाएं सफल होती दिख रही है। इस दौरान पुराने विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। घर में साफ सफाई का काम शुरू होगा और काम बढ़ेंगे। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। किसी पुराने कार्य का आपको फायदा मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में दिन‌ व्यतीत होगा। इन कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक गतिविधियों में भी लाभ होता दिख रहा है। दिनभर शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार व दोस्तों के सहयोग मिलने से लाभ हो सकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन अवसरों से भरा रहने वाला है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है। आज के दिन अध्यात्म और धर्म के कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। रोजगार के द्वार खुलेंगे। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों व रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। लाभ मिलेगा।