आज 02 मार्च 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन आपके लिए खुशियों और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, पर इसका अच्छा फल भी मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभकारी सौदे मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। दिन लाभ और खुशी से भरा रहेगा। जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। नौकरी में पद और सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और उधार देने से बचें। बैंक बैलेंस में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षमता बढ़ाने से भविष्य में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। मनोरंजन और मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी है। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सकारात्मक सोच बनाए रखें। बेरोजगारों को नए अवसर मिल सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। काम में रुकावट आने से मन परेशान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। तकनीकी ज्ञान में वृद्धि होगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। कोई उपहार या सरप्राइज मिल सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान से जुड़ी चिंताओं से राहत मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। साहसिक निर्णय लेने से लाभ होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, खासकर होटल या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। सेहत अच्छी रहेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। अधूरे काम पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा निर्णय सफल रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दिन मिलाजुला रहेगा। निवेश में सतर्कता जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों से सावधान रहें। व्यापार में अच्छे सौदे मिल सकते हैं। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से मन हल्का होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धैर्य और समझदारी से काम लें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभकारी रहेगा। करियर में नए अवसर आएंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ और शुभ समाचार मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अफवाहों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा।