आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 03 मार्च 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। दिन लाभकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कुछ मामलों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में आपको सतर्कता बरतनी होगी। दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी‌। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा तथा जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धन खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। किसी को उधार देने से बचें। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे भविष्य बेहतर बनेगा। पिता या किसी बड़े का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। कुछ नई तरह की योजनाओं पर आपको काम करने का असर मिल सकता है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धैर्य से समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे करियर में तरक्की होगी‌। अधूरे काम पूरे होंगे और नए रास्ते खुलेंगे‌। आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है‌। जल्दबाजी में निर्णय न लें। कानूनी नियमों का पालन करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी‌। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिल सकता है। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव भी संभव है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आत्मविश्वास से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना जाना लगेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है‌। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वाहन या संपत्ति का सुख मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कई नए अवसर सामने आएंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा संभव है‌। दिन के उत्तरार्ध में धन लाभ होगा। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मबल बढ़ेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। आज का दिन करियर और धन के लिहाज से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धन लाभ होगा और पुराने काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभकारी रहेगा। आज परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना होगा। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, ध्यान केंद्रित करें। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों को जोखिम से बचना चाहिए। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा‌। निवेश में जल्दबाजी न करें। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।