आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 02 अगस्त 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। धैर्य से काम लें। धन संबंधी मामलों में अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। यदि कोई प्रॉपर्टी डील अटकी हुई है, तो उसे फाइनल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन माता जी की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। आज आप अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय बिताएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज का दिन धन के मामले में अनुकूल रहेगा। किसी उम्मीद के काम में आपको सफलता और धन लाभ दोनों मिल सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा। लोगों की पहचान करना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ दोस्त आपकी राह में रोड़ा अटका सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और भरोसा सोच-समझकर करें। एक साथ कई काम संभालने होंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। आज का दिन अप्रत्याशित लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह विवाद न करें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ सकती है। बिजनेस में रुकी योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। विद्यार्थी पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज नए संपर्क और अवसर आपके लिए लाभ लेकर आएंगे। भाग-दौड़ और जल्दबाजी से बचें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने से रिश्तों में स्थिरता आएगी। भाई-बहनों का सहयोग कम रहेगा, लेकिन आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां मिलने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। धन‌ लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है।‌ धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अधूरे कामों को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। बॉस के साथ मतभेद होने की संभावना है और पुराने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। दांत या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉक्टर से परामर्श लाभकारी रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप की डील फाइनल करने का अवसर मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन शुभ और सुखद रहेगा। परिवार और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मनोकामना पूरी होने से खुशी का अनुभव होगा। किसी बात को लेकर पिताजी नाराज हो सकते हैं। विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। वाद-विवाद और समय पर काम न होने से नुकसान हो सकता है। रहन-सहन में सुधार की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या आयोजन की योजना बनेगी। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है। व्यापार में लाभ मिलेगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज का दिन आपके लिए लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। लेन-देन से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में साथी की बातों पर ध्यान दें और निवेश करते समय सतर्क रहें। मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌
आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन है। खर्च और बचत दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे वाद-विवाद को सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विदेश से व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का समय है। बाहर जाने या यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज का दिन सोच-समझकर काम करने का है। सेहत पर ध्यान दें और परिवार में पैतृक संपत्ति के वाद-विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के किसी लाभ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी छवि निखरेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन भी होने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।