उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का दौर भले ही थोड़ा धीमा पड़ा हो, लेकिन मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश और तेज दौर की बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी संभावना जताई गई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।