आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 15 मार्च 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आपके लिए उत्साह और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। बुद्धिमत्ता और कौशल से किए गए कार्य सफल हो सकते हैं। कामकाज में चल रहे प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है और रचनात्मक कार्यों में भी प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है और नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। गजकेसरी योग के प्रभाव से किसी गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। 

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।‌ परिवार में आपका सम्मान बढ़ सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे, हालांकि दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार और प्रियजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। रोजगार और कामकाज के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। नए अवसरों से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी के योग हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। कुछ मामलों में तनाव या उलझन महसूस हो सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को सावधानी से निभाएं।  आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। किसी अधिकारी या परिवार के वरिष्ठ सदस्य का सहयोग मिलने से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में योजनाओं के सफल होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रह सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लोगों का सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। आपको सम्मान या कोई उपहार मिलने की संभावना है। किसी महिला अधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है, हालांकि दांपत्य जीवन में हल्का मतभेद हो सकता है।
मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और दूसरों से सहयोग भी मिलेगा।करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है।  परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम में अचानक रुकावट आ सकती है जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ भाग्य का साथ मिलने से कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता और कौशल से कार्य सफल हो सकते हैं।  आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।  परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।