आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 27 मार्च 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​दिन अच्छा और सकारात्मक रहेगा। नौकरी करने वालों का काम में मन लगेगा और आपके प्रयास सफल होते दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप पूरी लगन से निभाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और धन से जुड़े मामलों में संतोष मिलेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुरानी योजना फिर से गति पकड़ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। दिन थोड़ा व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। आपको हर काम में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा लेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो छोटी बात भी बड़ी परेशानी बन सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।‌ व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी पूजा या आयोजन में शामिल हो सकते हैं।‌ आज किसी को पैसा उधार देने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। नौकरी में थोड़े उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में भाग्य का साथ मिलेगा।‌ रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी शुभ समाचार से मन खुश होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला हो सकता है। आपको सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कामों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे आप अपने कामों को तेजी से पूरा करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और करियर में उन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। हालांकि व्यापार करने वालों की कोई डील अटक सकती है। धैर्य रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।‌ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर मिलेंगे। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। आपकी सूझबूझ से बिगड़े काम भी बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ काम पूरे होने से खुशी मिलेगी, लेकिन कुछ अधूरे काम चिंता बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। दिनभर भागदौड़ रहेगी, लेकिन इसका लाभ भी मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शांत और सुखद रहेगा। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज जोखिम भरे कामों में भी लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। निवेश से लाभ मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आप रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जिससे नए अवसर मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आय में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। एक साथ कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अच्छी डील मिल सकती है। मन‌ प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।