आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 29 मार्च 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतियों भरा रह सकता है। आज आपके अंदर कुछ बड़ा करने की चाह जाग सकती है। काम में नई दिशा मिल सकती है, जिससे मन उत्साहित रहेगा। किसी करीबी का साथ आपके फैसलों को मजबूत बनाएगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपको स्थिर रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले उलझन पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपके विचारों में नयापन झलकेगा। कोई रचनात्मक कार्य आपको पहचान दिला सकता है। दोस्तों से अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर चलें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। मान‌ सम्मान में वृद्धि होगी

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज छोटी-छोटी सफलताएं मिलेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको अपने अंदर के डर को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी हिम्मत ही आपको सफलता दिलाएगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। ऑफिस में लोग आपके काम और व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं। कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है, जिसे नजरअंदाज न करें। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देना होगा। छोटी सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेमी आज अपने मन की बात कह सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। किसी योजना में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। आज रिश्तों में नई मिठास घुल सकती है। किसी पुराने विवाद के खत्म होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। घर में किसी के लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।‌ आज आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले आज कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके लिए दिन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। यात्रा या नए संपर्क आपके लिए लाभकारी रहेंगे। काम में बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में फायदा दे सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।‌ मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज आपको अपने काम को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। युवा विदेश जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। अचानक धन लाभ हो सकता है और भाग्य का साथ मिलेगा‌। परिवार का सहयोग मिलेगा‌। मन प्रसन्न रहेगा। प्रयोग आपको सफलता की ओर ले जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बन सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर फैसले ले सकते हैं। किसी अपने का सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मन‌ प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।