आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 11 दिसंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन तकनीकी ज्ञान से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी चतुराई और वाक्पटुता का भी लाभ मिलेगा। जो जातक बल्डिंग मैटेरियल के काम से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आपको फायदा मिलेगा। आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से भी आपको फायदा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ होगा। आपको कारोबार में अपेक्षा से बढकर लाभ मिलेगा। आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो इसका भी फायदा मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके कार्यक्षेत्र मे भी कल कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। जो जातक बैंक से लोन पाने के लिए प्रयास कर रहे है उनको कामयाबी मिलेगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का संयोग बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता और लगनशीलता से लाभ और सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपका मान सम्मान बढेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। छात्रो को शिक्षकों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ होंगे और अविवाहित जातको के विवाह की बात भी चल सकती है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको दिन के दूसरे भाग में भाग्य का विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं का फायदा मिलेगा। कामकाज आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार के मामले में लाभ होगा। आपकी कोई चली आ रही उलझन परेशानी आज दूर होगी। किसी मित्र या परिचित से मिलने का संयोग बन सकता है। नौकरी मे आपका प्रभाव और सम्मान मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे है उनको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। केमिस्ट और चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले जातको को आज कोई लाभ का मौका मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। नौकरी मे आपका प्रभाव और सम्मान मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे है उनको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। केमिस्ट और चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले जातको को आज कोई लाभ का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए समान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको कोई सरप्राइज भी आज मिलने वाला है। बिजनेस मे आपको साझेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपकी सफल रहेगी

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज अपेक्षा से बढ़कर मुनाफा मिलेगा। कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा आपकी सफल रहेगी। परिवार का साथ सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां पाएंगे। नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शुभ योग से आपको अपने कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में भी किए गए प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। यदि आप आज स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार या कर्ज दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। तकनीकी अनुभव और कार्यकुशलता का आपको फायदा मिलेगा। आपको आज बिजनेस में पूर्व में किए गए कार्यों और निवेश का लाभ मिल सकता है। आप आज दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी लाभ पा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर और कारोबार के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे लेकिन परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता मिल पाना कठिन होगा। आज आपको किसी बात को लेकर अनावश्यक चिंता रह सकती है। छात्रों को आज पढ़ाई पर फोकस करना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बनी रह सकती है। आपको आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपकी परिचय का दायरा आज बढ़ेगा और कुछ नए मित्र भी आपके बनेंगे। आपका जनसमर्थन भी बढ़ेगा और आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बैंकिंग से संबंधित कार्यों में भी आपको आज कामयाबी मिलने वाली है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज किसी करीबी व्यक्ति से कोई अच्छी खबर मिलेगी।