आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 04 फरवरी 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लोगों की तरफ से भरपूर प्यार और काम की प्रशंसा मिलेगी। इसके अलावा आज के दिन आपको नई तरह की जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा और शानदार रहेगा। आपको अपने अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद और अच्छे से बीतेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन काफी अच्छा और सुकून से बीतेगा‌। आय के अच्छे और बेहतर मौके मिलेंगे। जो काम लंबे से अधूरे थे उनमें तेजी आएगी। लंबे समय से रुके हुए धन की वापसी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बिजनेस में कोई अच्छी डील पाने का दिन है। परिवार संग बेहतर समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा और वाहन आदि चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी की भावनाओं में बहने से बचना होगा। आज आपको किसी तरह के कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिलाजुला और अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम करने के दौरान बेहतर धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति में इजाफे होने का दिन है लेकिन इसी के साथ आपको बेफिजूल के खर्चों से बचना होगा। धन‌ लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में काम को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। जिन लोगों के मन में नौकरी को लेकर कोई बदलाव या विचार हैं उनको कुछ अवसर मिल सकते हैं। वहीं आज के दिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। आज का दिन जमीन-जायदाद के मामले में बेहतर डील हो सकती है। जो लोग नया कारोबार करने वाले हैं उनको बेहतर अवसर मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन कुछ अच्छा और बेहतर पाने का होगा। भाग्य का भी भरपूर साथ आपको मिलेगा जिससे आपके थोड़े से प्रयास में ही बहुत सारे मसले हल होंगे। लोगों का अच्छा और भरपूर प्यार आपको मिलेगा। आज के दिन आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में उनके बीच मधुरता आएगी और पारिवारिक माहौल खुशनुमा और बेहतर रहेगा। आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। मन में तरह-तरह की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको छोटी-छोटी बातों में उलझनें से बचना होगा। आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। इन सबके बावजूद परिवर का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में आपको अपने परिवार के सदस्यों का बेहतर सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन खुशनुमा रहेगा। आय के अतिरिक्त स्त्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आज सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं और लाभ के अवसर उठाने का मौका आपको मिलेगा। जो लोग किसी के साथ कोई पार्टनरशिप में हैं उनको बेहतर मुनाफा हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी, वहीं जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनको अपने साथी की तरफ से भरपूर प्यार और आपके प्रति समर्पण मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में इजाफा होगा। जो लोग नौकरी से जुड़े हुए हैं आज उनको किसी तरह के अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसमें उनको अच्छा लाभ आने वाले दिनों में हो सकता है। वहीं बिजनेस में आज के दिन अच्छा मुनाफा हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। किसी तरह के शुभ और अच्छी खबर सुनने का मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रशंसा होगी क्योंकि आप किसी मुश्किल काम को बहुत ही आसानी के साथ करने में कामयाब होंगे। इससे आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में आपको किसी तरह की अच्छी डील मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। कोई अच्छी डील मिलने से आपके बैंक बैंलेंस में इजाफा भी देखने को मिलेगा। लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चों में कटौती भी होगी। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि से संबंधित हैं उनको नई योजनाओं का बेहतर लाभ आपको मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज के दिन सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त करेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज के दिन आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में कई गुने की वृद्धि हो सकती है‌। मन बहुत ही शांत रहेगा और सुकून के पल आपको प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जिन लोगों के ऊपर किसी तरह का कर्ज है आज उनको भी इससे छुटकारा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी प्रेम, विश्वास और समझ बढ़ेगी। सेहत के मामलों में दिन अच्छा बितेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा।