आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 14 फरवरी 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा‌। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और काम को लेकर भागदौड़ पूरे दिन बनी रहेगी। दिन में कहीं की यात्रा करते समय आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आपको कारोबार में अनावश्यक रूप से जोखिम लेने से बचना होगा। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सक्रियता से भरा हुआ होगा। आपको किसी जरूर काम को करने में अनुभवी लोगों से सलाह की आवश्कता होगी। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे थे उसके पूरे होने की अच्छी संभावना है। लेकिन आपको अपने किसी मामले में बाहरी व्यक्ति से दखल आदि करने की जररूत नहीं है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसी तरह का नया काम शुरू करने वालों के लिए आज के दिन काम को लेकर दबाव बना रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी किसी तरह की अच्छी खबर सुनने का मौका मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से मे परिवार संग सुकून और मनोरंजन के साथ अच्छा समय व्यातीत करेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में उनको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी संग अच्छा तालमेल बना रहेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी पर जररूत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। धन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। आप आज के दिन अपनी योजनाओं को लेकर दुविधा में रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी‌। नौकरी में दिनभर जरूरत से ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और दिनभर आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन अपने कार्य को प्राथमिकता में रखना होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके कामों में सामंजस्यता को बनाए रखेगा कार्यक्षेत्र में लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी, जिससे आपको महत्वपूर्ण काम को करने में आसानी होगी‌। लेन-देन के मामलों में आपको किसी करीब से वाद-विवाद की संभावना है। जो लोग सरकारी योजनाओं में है उनको को काम को थोड़ा संभलकर करना होगा‌। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। दिनभर मेहनत करनी होगी तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी‌। किसी महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में आपको बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। मनमुताबिक काम करने का मौका मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी‌। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज किसी तरह के कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक मामलों में आपको बेहतर ढ़ंग से संवाद स्थापित करते हुए किसी मुद्दे का हल निकालना होगा‌। किसी काम को लेकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित है उनको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में आपके ऊपर आज अच्च अधिकारियों का दबाव बना रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे अटका हुआ कोई काम पूरा होगा। अचानक से लाभ के मौकों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको कुछ लाभ और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा‌। सुख-साधनों में वृद्धि का दिन है। परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। घर पर किसी तरह का धार्मिक कार्य हो सकता है जहां पर परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आज के दिन किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी कुछ परेशानियां जो आपको पिछले कई दिनों परेशान कर रही थी वह आज खत्म होगी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चों में इजाफा होगा। ऐसे में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले आपको कई बार सोच-विचार करना होगा। भाग्य का साथ दिन के दूसरे हिस्से में मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। आज के दिन जो लोग किसी के साथ व्यापार मे हैं उनकी डील हो सकती है। लेकिन आपको बहुत ही धैर्य और बुद्धि से काम लेने होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दिन सफलता और जोश से भरपूर रहेगा। संतान की किसी तरह की उपलब्धि से आपको खुशी मिलेगी। जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित हैं उनके काम आज बहुत ही सुचारू रूप से जारी रहेगा। आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा‌। आज के दिन आपके ऊपर निजी और पारिवारिक खर्च बढ़ने का आर्थिक दबाव बन सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन कामकाज व्यवस्थित रहेगा। घर में सुख-शांति और अनुशासन बना रहेगा। छात्रों को आज के दिन परीक्षा के परिणाम उनके मनमुताबिक हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं जिसमें आपकी आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। घर में खुशियां आएंगी।