आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 25 सितंबर 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन आपके लिए सुकून और संतुलन लेकर आएगा। धार्मिक या आध्यात्मिक माहौल में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और प्रमोशन या प्रशंसा की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से चेहरे पर खुशी आएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में लाभ मिलेगा। आज आपको कई मामलों में लाभ और संतोष मिल सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी जरूरी या निजी बात को हर किसी के साथ साझा करने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान खींचेंगे। रास्ते में चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनका सामना करने में सफल रहेंगे। मन में नया कारोबार शुरू करने का विचार आकार ले सकता है। संतान की खुशी के लिए वाहन या किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी पर विचार हो सकता है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज अचानक बढ़ते खर्च आपके बजट को थोड़ा बिगाड़ सकते हैं, इसलिए पैसों के मामले में समझदारी जरूरी होगी। नौकरी बदलने का विचार चल रहा है तो जल्दबाजी करने के बजाय परिस्थितियों को थोड़ा और समझें। अपने काम में ईमानदारी और निरंतरता बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा और घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। हालांकि कारोबार में बड़े बदलाव करने से फिलहाल बचना बेहतर होगा। पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज मेहनत और लगन आपको कामकाज में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। दूर रहने वाले किसी प्रिय व्यक्ति की याद मन को भावुक कर सकती है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या अपनी प्रगति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज का दिन कुछ अतिरिक्त सावधानी की मांग करेगा। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं और जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आपके लिए धैर्य और शांत रहना सबसे जरूरी रहेगा। पिछले दिनों की थकान या मानसिक दबाव से धीरे-धीरे राहत महसूस होगी। काम के बीच खुद के लिए थोड़ा समय निकालना आपको तरोताजा रखेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी आने से वातावरण उत्साह और आनंद से भर सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिहाज से आज का दिन नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है। आगे बढ़ने और तरक्की करने के अवसर सामने आएंगे। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन‌ लाभ होगा। दोस्तों के साथ बातचीत या मुलाकात से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। दिखावे या अनावश्यक खरीदारी में जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। निवेश से जुड़े लोगों को कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है। जमीन-जायदाद को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से अचानक जिम्मेदारियां और भागदौड़ बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।‌ बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज जिम्मेदारियों के कारण दिन काफी व्यस्त रह सकता है। मन में चल रही बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति या पिता के साथ साझा करने से मन हल्का हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।