आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 12 जून 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​अपनी योजनाओं और परिश्रम का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको परिश्रम के साथ अपनी सोच और कलात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा और परिवार के साथ यात्रा पर जाने का भी संयोग बन सकता है। कोई सरप्राइज लाभ मिलने का भी संयोग बन रहा है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको शिक्षा और प्रबंधन क्षमता से भी फायदा मिलेगा। कोई काम आपका अप्रत्याशित रूप से पूरा हो सकता है। किसी विरिष्ठ व्यक्ति का वरदहस्त प्राप्त होगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन का संयोग बन सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। आपने पूर्व में कहीं धन निवेश किया है तो आपको बढते हुए धन को देखकर खुशी हो सकती है। आपका मन सकारात्मक रहेगा और धर्म कर्म के काम मे भी आप रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर मामले में प्राप्त होगा। आपके हाथों दान पुण्य का भी संयोग बनेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलतापूर्वक आगे बढ पाएंगे। नौकरी में आप अपनी अनुभव कुशलता और टीम मैनेजमेंट से स्थिति को संतुलित रख पाएगे। बिजनेस में आपका कमाई बढेगी। आप अपने लिए कुछ सुख साधनों की भी खरीदारी कर सकते हैं। माता पिता से सहयोग मिलेगा, पैतृक पक्ष से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन कमाई के साथ ही साथ कामकाज के लिहाज से भी अच्छा है। आपको नौकरी में कुछ नया मौका मिल सकता है। राजनीतिक संपर्क का भी आपको फायदा मिलेगा। कोई जरूरी काम जो आपका टल रहा था वह पूरा हो सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको किसी पुराने संपर्क का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढता आएगी। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी, किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी मानसिक द्वंद में फंसे हुए रह सकते हैं। आर्थिक मामलो में लाभ के साथ खर्च का भी संयोग बनेगा। किसी पुरानी समस्या के फिर से सामने आने की वजह से आपको तनाव हो सकता है। वैसे जो लोग कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। आप बिजनेस में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन मिलने की खुशी होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप हंसी मजाक और रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। आपके लिए सितारे कल किसी अज्ञात स्रोत से लाभ दिलाने का संयोग बना रहे हैं। आपको धर्म कर्म से जुड़ा कोई काम करने का भी मौका मिलेगा। किसी रचनात्मक काम से जुड़कर आप कुछ नया भी सीख सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपको आर्थिक मामलो में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। कुछ अनचाहे खर्च भी हो सकते हैं। आप शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रेम संबंध में आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता से आपको सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपने परिवार से प्रेम संबंध की बात नहीं की है तो दिन इसके लिए आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। दिन आर्थिक रुप से लाभदायक रहेगा। आप किसी ऐसे स्रोत से लाभ प्राप्त कर सकते हैं जहां से लाभ की उम्मीद आपने की भी नहीं होगा। परिवार की जरूरतों पर आपको कुछ खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समांजस्य बढेगा। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से सहयोग और खुशखबरी मिलने के योग हैं। दिन लाभ का संयोग बना रहा है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आर्थिक पक्ष भी आपका सामान्य रूप से अच्छा है। आपके लिए कमाई के कुछ नए स्रोत भी बनेगे। खैल और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आप तकनीकी ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का लाभ ले पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले काम से आपको बचना होगा, चोट लग सकती है। जीवनसाथी की सलाह और सुझाव से आपको फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। किसी अच्छी खबर के मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं के लिए अच्छे अवसर सामने आएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।