आज 16 जुलाई 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। छोटी-छोटी योजनाओं से भी अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आगे बढ़ने की चाह और कुछ नया करने का उत्साह आपके भीतर साफ दिखाई देगा। आपकी मधुर वाणी और विनम्र स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे सम्मान और लोकप्रियता दोनों बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी खास पहचान दिला सकती है। किसी राजनीतिक या प्रशासनिक मामले में हल्की परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज हर कदम सोच-समझकर उठाना ही आपके लिए सबसे बड़ी समझदारी होगी। कारोबार में किसी बड़े जोखिम से दूर रहें और अपने कामों में पूरी स्पष्टता बनाए रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। यदि किसी काम को लेकर परेशानी चल रही थी, तो उसका समाधान भी धीरे-धीरे सामने आता नजर आएगा। माता-पिता की सेवा और उनका आशीर्वाद आपको मानसिक शांति के साथ सफलता भी दिलाएगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से शानदार परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। छोटे बच्चों के लिए कोई प्यारा-सा उपहार खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना भी बन रही है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से काम में उत्साह बना रहेगा और आपकी मेहनत आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। कुछ नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी। अपने कामों में पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखें।कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। आज का दिन सफलता, संतोष और खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम, अपनापन और सहयोग की भावना रिश्तों को और मजबूत बनाएगी। कोई पुराना लेन-देन पूरा करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना समझदारी होगी। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी और मन भी हल्का महसूस करेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का माहौल रहेगा। अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, इससे सफलता जल्दी मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों से भरपूर रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। हालांकि किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार के मामलों को बातचीत से सुलझाना ही सबसे अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ पद और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। वेतन वृद्धि या इंक्रीमेंट की खुशखबरी भी मिल सकती है। हालांकि किसी मित्र की वजह से काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आज आपके भीतर रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहेगी। आत्मविश्वास के दम पर आप हर काम पूरे उत्साह से करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा, जिससे आत्मसंतोष भी मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश होगा। लंबे समय से रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके कई अधूरे कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन बड़ी उपलब्धियों और नई सफलताओं का संदेश लेकर आया है। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के साथ करियर में नए अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बना रहेगा। धन लाभ होगा।