आज 20 अगस्त 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देती नजर आ रही है। व्यापार में सफलता के अच्छे संकेत हैं और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। आपकी मेहनत अब लोगों की नजर में आएगी और काम की तारीफ भी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का जनसमर्थन बढ़ सकता है। नए घर का सपना भी अब पूरा होगा। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज मन को सुकून देने वाली खबर मिल सकती है। लंबे समय से चल रही कोई चिंता धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएगी। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे चेहरे पर खुशी आएगी। सरकारी दफ्तरों में अटके काम भी गति पकड़ सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज किसी नई शुरुआत के लिए माहौल बन सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। परिवार के साथ खास समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज एकाग्रता सबसे जरूरी रहेगी धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार और अपनों का साथ इसे खास बना देगा। घर में साफ-सफाई, सजावट या मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कानूनी मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतें और किसी कागज या प्रक्रिया को हल्के में न लें। पड़ोसियों के साथ अपनी निजी बातें साझा करने से बचना बेहतर होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके लिए चमकने और आगे बढ़ने का दिन है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर आप इस बार ज्यादा समझदारी से कदम बढ़ाएंगे। कला, रचनात्मकता और किसी खास हुनर में निखार आएगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के भी संकेत हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मीठी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे। आप जिस तरह अपनी बात रखेंगे, उससे लोग आसानी से आपकी ओर आकर्षित होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रह सकता है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। घूमने या यात्रा के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आए। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना नए अवसर का रास्ता भी खोल सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आज धन और आत्मविश्वास दोनों आपका साथ देंगे। आपकी रचनात्मक सोच आपको किसी नई उपलब्धि तक पहुंचा सकती है। साझेदारी में किए गए कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आज दूसरों की सलाह से ज्यादा अपने अनुभव पर भरोसा करना आपके लिए सही रहेगा। यही अनुभव आपको सही दिशा दिखाएगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आज आपका आकर्षण और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से चली आ रही चिंता भी कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपके सामने कई नए अवसर आ सकते हैं। आज का दिन कुछ खुशियां और कुछ सीख लेकर आएगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। हालांकि, हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और दिल की कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने पर ध्यान देने का सही समय है। मां की सेहत से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने कोई अच्छा अवसर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से बॉस प्रभावित होंगे और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की मदद करने की आपकी आदत आपको लोगों के बीच खास बनाएगी, लेकिन इसके साथ अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। बच्चों की छोटी-छोटी खुशियां आज आपका ध्यान खींचेंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। वाणी में संयम रखें। मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा, लेकिन इसके लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।