आज 31 अगस्त 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए उम्मीद और खुशियों की छोटी-छोटी सौगात लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिल सकती है। वहीं, सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो दिलचस्पी जगाए। परिवार और रिश्तेदारों का साथ आपको मजबूत बनाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी मेहनत आर्थिक स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाएगी। पैसों से जुड़ी निजी बातें हर किसी से साझा न करें। शेयर मार्केट में कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। किसी करीबी का अचानक आना पुरानी यादों को फिर से जीवंत कर सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज ऐसा लग सकता है जैसे मेहनत का परिणाम आखिरकार आपके सामने आने लगा है। सफलता के संकेत मजबूत हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देने के साथ भावुक भी कर सकती है। संतान की खुशी के लिए कोई जरूरी या पसंदीदा खरीदारी हो सकती है।नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज कुछ मामलों में स्थिति थोड़ी उलझी हुई नजर आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी के बजाय समझदारी से आगे बढ़ें। परिवार की किसी बात को लेकर मतभेद हों तो प्यार से बात करना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। सरकारी काम में देरी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखने से रास्ता निकलेगा। सरकारी काम में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आज किस्मत आपका साथ देती दिखाई दे रही है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कारोबार में पार्टनर के साथ भविष्य की नई योजनाओं पर बातचीत अच्छे परिणाम दे सकती है। स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलेगा। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को गहरी संतुष्टि मिलेगी। यात्रा को फिलहाल टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता की कोई सलाह आज बेहद काम की साबित हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ा फैसला आगे चलकर आपको गर्व महसूस करा सकता है। सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि आज आपकी सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी सूझबूझ और सतर्कता दोनों का पूरा इस्तेमाल करना होगा। कुछ विरोधी आपकी राह में परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की खुशी मिल सकती है। आय बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है। सामाजिक या सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। कारोबारियों के लिए दिन खास रह सकता है। मेहनत के दम पर बड़ा ऑर्डर मिलने या किसी अच्छे अवसर के आने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। साथ ही, बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज सफलता आपके साथ कदम मिलाकर चल सकती है। सम्मान भी बढ़ सकता है। घर में कोई शुभ या मांगलिक आयोजन खुशियों का माहौल बना सकता है। सरकारी कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दूर रह रहे किसी प्रियजन की याद आपको भावुक कर सकती है। संतान के करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य की दिशा बदल सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज कारोबार में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज मेहनत का फल मिलने और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने की उम्मीद है। समाज सेवा या किसी अच्छे काम में योगदान देने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पैसों के लेन-देन में भी सतर्क रहना जरूरी है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नया काम शुरू करने का विचार आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ छोटी-मोटी बहस संभव है, लेकिन परिवार के बड़े आपकी स्थिति समझकर आपका साथ देंगे। महिला मित्रों या सहयोगियों के माध्यम से व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी कामों में भी सफलता के संकेत हैं, इसलिए प्रयास जारी रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम समय में अटक जाए तो परेशान होने के बजाय धैर्य रखें। नौकरी के नए अवसर उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।