आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 03 सितंबर 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी। घर की सजावट या रेनोवेशन का विचार उत्साह बढ़ाएगा। संतान की तरक्की देखकर आज गर्व के साथ चेहरे पर मुस्कान भी रहेगी।धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका मन सेवा, दान-पुण्य और किसी के काम आने में खूब लगेगा। पुराने साथी से मुलाकात बीते दिनों की खूबसूरत यादें ताजा कर सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही दूरियां कम होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास घुलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन लाभ, राहत और खुशियों का खूबसूरत मेल लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया प्यार भरा समय रिश्ते में नई गर्माहट और मजबूती लाएगा। सेहत में सुधार होने से मन भी हल्का और प्रसन्न रहेगा। अतीत की कोई गलती आज आपके लिए सीख बनकर सही रास्ता दिखाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज तरक्की के नए दरवाजे आपके सामने खुल सकते हैं। मुश्किल समय में दोस्तों का सहयोग आपको संभाल लेगा और किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक मन को खुश कर सकती है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से भीतर से शांति महसूस होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करना आपको ऐसा संतोष देगा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होगा। पार्टनरशिप में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले हर पहलू की अच्छी तरह जांच करें। आर्थिक मामलों में लाभ का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। बढ़ते खर्च थोड़ी चिंता दे सकते हैं, लेकिन सही योजना बनाकर आप स्थिति को संभाल लेंगे। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के सामने नया और आकर्षक ऑफर आ सकता है। माता-पिता की सेवा और उनका आशीर्वाद आपके लिए भाग्य का मजबूत सहारा बनेगा। कुछ नया करने की आपकी कोशिश सफल होती दिखाई दे रही है। सफलता के साथ आपका आत्मविश्वास भी तेजी से बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक या सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आलस्य को पीछे छोड़कर सक्रिय होंगे तो सफलता खुद आपका रास्ता आसान करती नजर आएगी। खर्च करें, लेकिन जरूरत के हिसाब से, क्योंकि आज की छोटी लापरवाही आगे आर्थिक दबाव बना सकती है। जीवनसाथी को नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा लोगों का ध्यान खींचेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। आज कमाई के साथ खुशियों में भी इजाफा होने के संकेत हैं। घर की सजावट या कोई नई खरीदारी मन को उत्साह से भर सकती है। परिवार में चली आ रही गलतफहमियां खुलकर बातचीत करने से दूर होंगी। लंबे समय से अटका काम पूरा होने पर मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज तरक्की के कई रास्ते आपके सामने खुल सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपकी सकारात्मक ऊर्जा आसपास के लोगों को भी प्रभावित करेगी। दोस्तों और परिवार का साथ आपको नई हिम्मत देगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है और यह सफर भविष्य में यादगार साबित हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देंगे और इसका परिणाम भी नजर आएगा। समाज सेवा और परोपकार के कार्य आपकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मुश्किल समय में आपका हौसला बढ़ाएगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज का दिन आपसे थोड़ा धैर्य और संतुलन मांग सकता है। अचानक आने वाले खर्च बजट को हिला सकते हैं, इसलिए पैसे खर्च करने से पहले एक बार जरूर सोचें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार का माहौल खराब हो सकता है। किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने के बजाय हर पहलू पर विचार करें। अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा। कारोबार में अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न रहेगा और पार्टनरशिप भी मजबूत बनी रहेगी। व्यापार को अगले स्तर तक ले जाने की आपकी योजना सफल होने की संभावना है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक राहत मिलेगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।