आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 04 सितंबर 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच तनाव थोड़ा थका सकता है, लेकिन धैर्य ही आपको संभाले रखेगा। किसी पुराने रोग की परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। नया वाहन खरीदने का विचार है तो हर पहलू अच्छी तरह जांच लें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन खुशियों, मौज-मस्ती और नई शुरुआत की खूबसूरत वजहें लेकर आएगा। आपकी रचनात्मक सोच लोगों का ध्यान खींचेगी और नए लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आएंगे। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से घर का माहौल उत्सव जैसा हो जाएगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपकी वाणी ही आपकी ताकत भी बनेगी और परीक्षा भी ले सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में कही गई बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए बोलने से पहले अच्छी तरह सोचें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सावधानी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और जरूरी जांच पूरी करें। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। परिवार के लोग आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, पुराने लेन-देन का कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है। घर में नया वाहन खरीदने या किसी बड़ी सुविधा को जोड़ने की योजना बन सकती है, जिससे परिवार में उत्साह बढ़ेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज किस्मत आपका साथ देती नजर आ सकती है और मनचाहा लाभ मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। आज मन में चल रही उलझनों को मां के साथ साझा करने से आपको भावनात्मक राहत मिल सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी के लिए खरीदी गई कोई खास चीज रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाएगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान मजबूत हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक या सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज घर-परिवार में खुशी और शुभ कार्यों का माहौल बना रहेगा। आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी और रुका हुआ धन वापस मिलने से मन को राहत मिलेगी। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी उनके इरादों को सफल नहीं होने देगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। आज आपके दिमाग में कुछ ऐसे नए विचार आ सकते हैं जो कारोबार के लिए काफी फायदेमंद साबित हों। विदेश से जुड़े व्यापार में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में किसी बड़े अवसर का रास्ता खोल सकती है। पिताजी की कोई बात थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन संयम बनाए रखना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज तरक्की के कई रास्ते आपके सामने खुल सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा। आय से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी और शिक्षकों का सहयोग पढ़ाई को आसान बनाएगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में पूजा या किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज सकारात्मक बदलाव आपकी जिंदगी में नई ऊर्जा भर सकते हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी बढ़ेगी। आपकी मेहनत पुराने और अटके हुए कामों को पूरा कराने में मदद करेगी। जीवनशैली में सुधार लाने की कोशिश भी सफल होती नजर आएगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार में नए मेहमान का आगमन खुशियां ला सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्रा या घूमने के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो आगे आपके बहुत काम आए। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया काम सफलता की ओर बढ़ सकता है। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। धन लाभ होगा। कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक दे सकती है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी की सलाह को बिना सोचे-समझे मानने के बजाय अपनी समझ से फैसला लें। सरकारी काम पूरे कराने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समय और समझ देना जरूरी रहेगा। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर मन खुश कर सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं।