आज 17 अप्रैल 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी काम करने के तरीके और निर्णय क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। अगर आप सरकारी क्षेत्र में हैं तो कोई सम्मान या मान्यता प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य भी समय से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आज कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं, खासकर यदि आप किसी साझेदारी में काम कर रहे हैं। मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन स्थिति को गंभीर बनने से पहले हल करना आपके हित में रहेगा। दोपहर बाद चीजें धीरे-धीरे स्थिर होने लगेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता सिद्ध करने के मौके मिल सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अनचाहे खर्चे परेशान कर सकते हैं। यदि आप आयात-निर्यात या मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो खर्चों का लेखा-जोखा संभालकर रखें। कार्यस्थल पर उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने पर तनाव हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। यदि आप नौकरी में हैं तो किसी उच्चाधिकारी की सलाह या समर्थन मिल सकता है। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिल सकता है।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में फायदा होगा। भाग्य का पूरा साथ देगा। जिस कार्य को लेकर आप आश्वस्त नहीं थे, उसमें अचानक सफलता मिलने की संभावना है। प्रमोशन या बोनस जैसी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा अवसर सामने आ सकता है। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज दिन थोड़ी मानसिक उथल-पुथल के साथ शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मतभेद हो सकते हैं, खासकर यदि आप किसी टीम में काम कर रहे हैं। लेकिन दोपहर के बाद चीजें बेहतर होंगी। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। विदेश से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य साथ देगा और आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। कोई पुराना लंबित प्रॉजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से पुनः सहयोग मिलेगा। यदि आप पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो विशेष रूप से एकाग्रता बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिए शुभ है। नई योजनाओं और निवेश के लिए अनुकूल समय है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका बन सकता है। बिजनस में पार्टनरशिप या एक्सपेंशन की योजनाओं पर कार्य करें। बॉस या ऊपरी अधिकारी से मिलने का समय शुभ रहेगा। आपके विचारों को महत्व मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। संयम और धैर्य की सबसे ज्यादा जरूरत है। व्यवसाय में नई शुरुआत या बड़ा निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। लॉ, पॉलिटिक्स या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा और आपको सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी शिक्षक, रिसर्चर या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियां भी करियर में सकारात्मकता लाएंगी। खान-पान पर ध्यान दें। सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थायित्व रहेगा। कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट या प्रॉजेक्ट्स के ऑफर मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान और कुछ आर्थिक लाभ की संभावना है। बिजनस में लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए दिन अनुकूल है। लेकिन खर्चों पर कंट्रोल बनाए रखें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन इनोवेटिव विचारों से भरा रहेगा। टेक्नॉलजी, आईटी या साइंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई खोज या प्रॉजेक्ट में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस या शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। राजनीति से दूर रहें। शाम को कोई नई यात्रा की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन लंबे समय से रुके किसी विवाद के समाधान का है। नौकरी में लाभ मिलेगा। यदि आप फ्रीलांसिंग करते हैं, तो आज कोई बड़ा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।