IPL 2023: आज आईपीएल में खेले जाएंगे दो मुकाबले, देखें शेड्यूल

आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज बुधवार 03 मई को आईपीएल में दो मुकाबले खेलें जाएंगे।

इन दो टीमों का होगा मुकाबला

आज 03 मई 2023, बुधवार को आईपीएल में कुल दो मैच खेले जायेंगे, जिसमें पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जायेगा, यह मैच दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, इसके बाद दूसरा आईपीएल शाम को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जायेगा, जो शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा। इन मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानं एमएस धोनी, पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा होंगे।

कल के मुकाबलों के नतीजे

वहीं बीते कल 02 मई को आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच था। कल के इस मैच को DC ने 5 रनों से जीता। DC ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130/8(20) रन बनाए, इसके जवाब में LSG केवल 125/6(20) रन बना सकी। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच 05 रनों से जीता।