उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में जून महीने की शुरूआत हो गई है। बीते एक सप्ताह से लगातार रुक-रुककर जारी वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ का क्रम फिलहाल थम गया है। वहीं आज पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के कारण तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम भी मौसम गर्म होने लगा है। बीते शनिवार को सुबह से धूप रही साथ ही बीच बीच में बादल छाए रहे। आज हल्की बारिश के आसार हैं।