उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में फिर बदलाव के आसार, इन जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

जून का महीना है। जिसमें मौसम में बदलाव जारी है। उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में रेन थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में भी तेज आंधी तूफान की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम भी मौसम गर्म होने लगा है। बीते रविवार को सुबह से धूप रही व दोपहर में हल्की हवाएं चलीं। आज बारिश के आसार जताए गये है।