1,637 total views, 9 views today
आज 05 जुलाई 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही परेशानियों में कमी आयेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च अधिक होने से आर्थिक चिंता सताएगी। इस सप्ताह खान-पान का विशेष ध्यान दें। नशे से दूर रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। किसी से अपने मन की बात को बताने से बचें, अन्यथा कोई दूसरा उसका गलत फायदा उठा सकता है। धन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए आय के अतिरिक्ति स्रोत तलाशने होंगे। कारोबार में कोई रिस्क लेने से बचें।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्य-व्यवसाय के संबंध में कोई नयी योजना बन सकती है। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। युवाओं को मौज-मस्ती के खूब अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। स्वयं की सेहत को लेकर भी खूब सतर्क रहना होगा
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर मन चिंतित हो सकता है। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरुप लाभ होगा, हालांकि व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। विरोधी आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से बड़ा उपहार मिल सकता है। रोजी-रोजगार में सम्मान बढ़ेगा। सीनियर्स और जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें और सेहत का ख्याल रखें। कामकाजी महिलाओं को अधिक व्यस्तता रहेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट की आशंका है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज और टारगेट को पूरा करने की चिंता बनी रहेगी। शांत मन और धैर्यपूर्वक कार्य करने पर आपकी सभी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। मुसीबत के समय में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। वहीं इष्ट-मित्रों से भी सहयोग मिलने की संभावना भी कम रहेगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छा बनाए रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी कार्यशैली को और आकर्षक बनाने की कोशिश करें। अपने ऊपर भरोसा रखें और समस्याओं को न बढ़ने दें। सेहत संबंधी दिक्कतों की अनदेखी करने पर पुराने रोग उभर सकते हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यों की अधिकता के कारण थकावट की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में निवेश से पहले सलाह जरूर लें। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा
More Stories
आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में
आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में
आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में