अल्मोड़ा में आफत की बारिश: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं नदियां और 12 ग्रामीण मार्ग बंद

अल्मोड़ा: पर्वतीय जिले अल्मोड़ा में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आज रविवार को सुबह से बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से नगर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और नाले उफान पर आ गए।

इतनी सड़कें बंद

जानकारी के अनुसार बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 12 मुख्य सड़कें मलबे की चपेट में आ गईं। सड़कें बंद होने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया है। इसके साथ ही क्षेत्र से गुजरने वाली कोसी और रामगंगा नदियां भी उफान पर आ गई हैं, जिससे तटीय इलाकों में अलर्ट की स्थिति है। शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।