अल्मोड़ा दुखद: भाजपा नेता रवि रौतेला के पिता प्रताप सिंह रौतेला का निधन, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा व रेखा आर्या व कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के पूज्य पिताजी व पूर्व ग्राम प्रधान प्रताप सिंह रौतेला का आकस्मिक निधन हो गया है।

शोक की लहर

इस दुःखद समाचार के सामने आने के बाद भाजपा परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय प्रताप सिंह रौतेला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक बेहद सरल, सौम्य, कर्मठ और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका संघर्षमय और सेवाभावी जीवन समाज के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार मजबूती के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। शोक सभा में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

जताया शोक

जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, गोविन्द पिलखवाल, कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, मीना नेगी, मीरा मिश्रा, दीपा अधिकारी, दीपक सिंह भण्डारी, पंकज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, सौरभ, निशा बिष्ट, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, मनीष जोशी, गोविन्द मटेला, अभिषेक जोशी, दिव्या जोशी, अमित साह, संजय जोशी, पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा, नीरज सांगा, कमला तिवारी, दानिश अंसारी, प्रीति रस्तोगी, हरीश कनवाल, और कविता वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।