उत्तराखंड दुखद: देवभूमि के लाल स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद, असम में हुए विमान हादसे में देश के लिए बलिदान

उत्तराखंड: असम में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह (32 वर्ष) ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए हैं।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलिदानी स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह देहरादून के सेलाकुई स्थित राजा रोड, श्रीराम पुरम कॉलोनी के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके आवास पर ढाढस बंधाने वालों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया।‌ शनिवार को जैसे ही उनके बलिदान होने की दुःखद खबर उत्तराखंड पहुंची, पूरे सेलाकुई और विकासनगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देश ने जहाँ एक जांबाज अधिकारी खो दिया, वहीं उत्तराखंड ने अपना एक और वीर सपूत खो दिया।