दुखद: जम्मू-कश्मीर में हुआ बड़ा हादसा, 10 सैनिक शहीद, कई घायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद हादसा हुआ है। जिसमें सेना के दस जवान शहीद हो गए हैं।

दस जवान शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा आज गुरूवार को हुआ। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस बुलेट-प्रूफ आर्मी की गाड़ी में हादसे के समय 17 जवान सवार थे और वह एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी। तभी खन्नी टॉप पर ड्राइवर ने वाहन के संतुलन खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेना के कम से कम 10 जवानों की मौत की खबर है। दुर्घटना में 7 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआत में चार जवानों के शव बरामद हुए थे, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 बताई गई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।