दुखद: असम के जोरहाट में सुखोई-30 फाइटर जेट हुआ दुघर्टनाग्रस्त, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है।

प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायु सेना इसकी पुष्टि की। जिस पर IAF ने इस घटना पर कहा कि प्रशिक्षण अभियान पर निकला Su-30MKI विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में, जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस प्लेन क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर का निधन हो गया। यह हादसा बीते कल गुरुवार को हुआ। जब भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान लापता हो गया था। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के मुताबिक, फाइटर एयरक्राफ्ट एक रूटीन मिशन के दौरान रडार से गायब हो गया। जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। बताया कि कि जिस इलाके में रडार संपर्क टूटा, वह ज्यादातर घने जंगल और पहाड़ी इलाका है।

जताया शोक

भारतीय वायु सेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सेना के सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा गया, ‘भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।’