उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के दो सपूतों को बांग्लादेश सरकार ने सम्मान पत्र भेजा है।
दिया यह सम्मान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अदम्य शौर्य और साहस के साथ वीरगति को प्राप्त हुए उत्तराखंड के दो सपूतों को सम्मान भेजा है। इस युद्ध में टिहरी निवासी बीएसएफ के कांस्टेबल देवेंद्र दत्त बहुगुणा और चमोली के कल्याण सिंह नेगी ने भाग लिया था। युद्ध में पाक सेना के खिलाफ आपरेशन में दोनों शहीद हो गए थे। बांग्लादेश सरकार की ओर से सभी शहीद सैनिकों के लिए सम्मान पत्र जारी किए गए हैं।
किया गया सम्मानित
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल की 83 वीं वाहिनी के कमांडिंग अफसर अरुण सिंह गंगवार के निर्देश पर उपनिरीक्षक हरीश चंद्र सौराडी बाड़मेर से सम्मान पत्र लेकर उत्तराखंड आए।