उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 15 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाने वाली टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
दी यह जानकारी
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या-70/उ0अ0से0च0आ0/2025 (दिनांक 09 अप्रैल, 2025) के अंतर्गत स्नातक स्तरीय अर्हता के विभिन्न पदों—वैयक्तिक सहायक, टंकण व आशुलेखन परीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी—के लिए यह परीक्षा होनी थी। इससे पहले अर्ह अभ्यर्थियों के अनुक्रमांकों की सूची 28 अक्टूबर, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई थी, जिसमें 15 नवंबर को परीक्षा आयोजित किए जाने का उल्लेख था।
देखें वेबसाइट
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नवीन तिथि और प्रवेश-पत्र जारी करने की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) पर अपलोड कर दी जाएगी।