ऊधम सिंह नगर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर द्वारा बड़ा अभियान चलाते हुए रामनगर रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर और लोक अवदूषण फैलाने पर कुल 21 व्यक्तियों को उनके वाहनों सहित हिरासत में लेकर उन्हें थाने लाकर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चलानी कार्रवाई की गई। तथा उक्त सभी की काउंसलिंग कर भविष्य में इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति ना करने के संबंध में कड़ी हिदायत की गई।
इवनिंग स्टॉर्म अभियान लगातार जारी
शहर की आबोहवा खराब करने वाले तथा लोक अवदूषण फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध काशीपुर पुलिस का इवनिंग स्टॉर्म अभियान लगातार जारी रहेगा।
टीम में शामिल रहे
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी व टाटा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी व उनकी टीम शामिल रही।