देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी के साथ अलर्ट किया है।
दिया यह अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजीसी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कहा कि छात्र सावर्जनिक वाई-फाई का उपयोग कर अपना ई-मेल अकाउंट न खोले। इसके साथ ही नेट बैंकिंग का भी उपयोग न करें। कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट से मोबाइल चार्ज करने पर भी अकाउंट हैक होने का खतरा हो सकता है। कहा कि साथ ही समय-समय पर लैपटाॅप और मोबाइल फोन को अपडेट करते रहें।