March 28, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

खाद्य तेल की बढ़ी कीमतें होंगी कम, सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए टैक्स में की कटौती

 1,973 total views,  2 views today


देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जिससे लोगों का आर्थिक बजट भी गड़बड़ा गया है। वही अब सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों की बढ़ती कीमतें कम कर दी है। जिसके बाद आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने एक और फैसला लिया है।

खाद्य तेल हुआ सस्ता-

शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क 2.5% से घटाकर शून्य कर दिया है। उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्रालय ने खाने के तेल की कीमतों को कम करने के लिए खाद्य तेल पर बेसिक ड्यूटी समेत कर के कुछ अन्य मदों में कटौती की है।