कल राज्य के सभी नवनिर्वाचित विधायक लेंगें शपथ….. उत्तराखंड टॉप टेन (20 मार्च)

Ten

◆ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों को कल सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिेंट जनरल गुरमीत सिंह, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे, जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। सभी विधायकों का देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है।

◆ राज्य मौसम विभाग ने देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों सहित रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में कहीं-कहीं चमक-गरज़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फवारी की संभावना जतायी है। प्रदेश के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

◆ गौरैया दिवस के मौके पर कोटद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों को घोसले बांटे गए। शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती पिछले 25 सालों से गौरैया को बचाने की मुहिम चला रहे हैं। वो अब तक 16 हजार से अधिक घोसले लोगों को बांट चुके हैं।

◆ वनों में लगने वाली आग से प्रत्येक साल वन संपदा जलकर राख हो जाती है। वन जीवों के साथ ही लोगों के खेतों और घरों तक आग की लपटें पहुंच जाती हैं। वनों को आग से बचाने के लिए चमोली वन विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठन मिलकर काम करेंगे। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

◆ कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी
ने कहा कि विधानसभा का कार्यकाल 24 मार्च को पूरा हो रहा है; एक प्रक्रिया के तहत कल सुबह 11 बजे नए विधायकों के शपथ-ग्रहण का समारोह रखा गया है और विधायक दल की बैठक कल शाम को होगी।

◆ उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन मलेशिया के ली जी जिया को हराया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने फाइनल में पहुंचने पर उन्हे बधाई दी।

◆ राजभवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई 31 मार्च को होगी। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी।

◆ हल्द्वानी: 11 सालों में पहली बार ये मौका है जब मार्च के तीसरे हफ्ते पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया है।

◆ एनसीईआरटी के निदेशक डॉ. डीपी सकलानी ने राज्य के अधिकारियों को स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक परिवेश की जानकारी देने वाले पाठ भी एनसीआरटी की किताबों में तैयार करने के निर्देश दिए।

◆ अप्रैल माह के पहले सप्ताह से राज्य के डिग्री कॉलेजों से छात्रों को टैबलेट का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।

◆ महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों-विद्यालयों में प्लास्टिक से सम्बन्धित किसी भी वस्तु का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित किए जाने के निर्देश दिए हैं। पीने के लिए वाटर डिस्पेंसर की व्यवस्था की जाएगी और सभी अधिकारी-कार्मिक अपनी मेटल की बोतल का प्रयोग करेंगे।