उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (9 अप्रैल, शनिवार, चैत्र शुक्ल, पक्ष, अष्टमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ अल्मोड़ा के कसार पर्वत पर स्थित मां कसार देवी मन्दिर में आज चैत्र नवरात्र की अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। यहां मां के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालु पहंुचे। मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी देवी के रुप में माता ने यहां पर निशुंभ नामक दैत्यों का वध किया था।

◆ परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा- राज्य में यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। आज बागेश्वर दौरे पर मंत्री ने कहा कि परिवहन और समाज कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए अधिकारियों को सौ दिन के भीतर रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

◆ प्रदेश के पर्वतीय अंचल में अगले कुछ दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आज ये जानकारी देते हुए मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, प्रदेश में तकरीबन सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक चल रहा है।

◆ उपराष्ट्रपति एम वेंकैयानायडू ने आज नई दिल्ली में सुप्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र_सिंह नेगी उत्तराखंड लोक संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार वर्ष 2018 से सम्मानित किया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कहा- उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

◆ उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए । यह भूकंप उत्तरकाशी में 4 बजकर 52 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 थी।

◆ राज्य सरकार के ही बजट दस्तावेजों से रिपोर्ट में किए गया विश्लेषण बताता है कि 2021-22 तक राज्य सरकार पर 73,477.72 करोड़ रुपये का कर्ज था।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने चपरासी भर्ती मामले में स्वत: संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। जांच चल रही है। इसमें कोई भी गड़बड़ी आएगी तो कानून अपना काम करेगा।

◆ थिएटर सिनेमा, उत्कृष्ट लेखन, और कुमाऊंनी साहित्य में विशेष योगदान के लिए सोमेश्वर के दीवान सिंह बजेली को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार वर्ष 2018 से अलंकृत किया गया।

◆ उत्तराखंड में एक और क्षेत्रीय पार्टी का उदय हो गया है. खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने नई पार्टी बना दी है. उमेश कुमार ने उत्तराखंड जनता पार्टी (Uttarakhand Janata Party) नाम से अपनी पार्टी का गठन किया है. उन्होंने देहरादून में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नई पार्टी की घोषणा की.