सुबह की ताज़ा खबरें (9 मार्च, नो स्मोकिंग🚭 डे)

◆ सरकार ने कहा कि वह सुनिश्चित करेगी कि यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए देश में कच्‍चे तेल की कोई कमी न हो।

◆ स्मोकिंग छोड़ने वालों को प्रेरित करने के लिए 9 मार्च यानी आज ‘नो स्मोकिंग डे’ (No Smoking Day 2022) मनाया जा रहा है। यह मार्च में दूसरे बुधवार को मनाया जाता है। पहली बार इसे 1984 में मनाया गया था।

◆ विदेश मंत्रालय ने कहा – यूक्रेन के सु‍मी से सभी भारतीय विद्यार्थी सुरक्षित निकाले गए।

◆ भारत अंतर्राष्‍ट्रीय उडान सेवाएं 27 मार्च से फिर शुरू करेगा।

◆ काहिरा में अंतर्राष्‍ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ के विश्‍वकप में चार स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्‍य के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर।

◆ महिला क्रिकेट विश्व कप में एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया।

◆ मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि वो रूस में अपने सभी रेस्टोरेंट्स बंद कर रहा है।

◆समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बनारस और अयोध्या में समाजवादी पार्टी जीत रही है। हमारा गठबंधन 300 सीटों तक पहुंच जाएगा। एग्जिट पोल इसलिए किए गए है कि जो चोरी करी जाए उसे ढका जा सके।

◆ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 72 कोविड-19 वैक्सीनेटरों को पुरस्कृत किया।

◆ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस का यूक्रेन पर आक्रमण के ख़िलाफ़ रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

◆ रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा, शेन वॉर्न ने मौत से पहले इंग्लैंड का हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी।

◆ अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी यूक्रेन में भारतीयों के साथ हो रहे इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा , भारतीय लोग इस जंग में दोनों तरफ से नस्लवाद का सामना कर रहे हैं। भारतीयों के साथ जिस तरह से व्यवहार किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है, इसे तुरंत खत्म करना चाहिए।